फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मंडी चौक में सराफ के कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, सर्वेंट क्वाटर में रहता था युवक

Tue, 29 Oct 2024 04:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मंडी चाैक के पास स्थित सराफा कारोबारी के कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मंडी चौक में एक सराफा के कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी पहचान मासुमपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी दुकान के ऊपर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। जहां उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी। घटना का पता तब चला जब देर शाम तक कर्मचारी दुकान पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


इसके बाद मालिक ने ऊपर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस कर्मचारी के परिजनों से संपर्क कर रही है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें