फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो से कर रहा ब्लैकमेल: सिपाही ने नाबालिग से बनाए संबंध, शादी का दिया था झांसा.. बालिग हुई तो मुकर गया

Fri, 31 Jan 2025 07:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे की युवती ने सीतापुर में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा दिया और बाद में धमकाने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सीतापुर में तैनात सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी तब सिपाही ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के साथ ही पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया कि भगतपुर के मिलक निवासी यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर में है। छह साल पहले सिपाही का उसके घर आना-जाना था। उस वक्त पीड़िता नाबालिग थी। सात जुलाई 2019 की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया। पीड़िता जब बालिग हो गई और शादी की बात कही तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसकी शिकायत आरोपी की बहन और भाई से की तो उन्होंने शादी कराने का आश्वासन दिया लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि दो माह पहले आरोपी सीतापुर से उसके घर आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से भी इनकार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें