फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सड़क निर्माण में अमरोहा और संभल की स्थिति खराब, मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में हकीकत उजागर

Sat, 29 Jun 2024 05:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अमरोहा और संभल जिले में तैनार हो रही सड़कों की स्थिति खराब पाई गई। मंडलायुक्त ने सभी सीडीओ से पीएम आवास योजना का जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में बैठक के दौरान अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मंडलायुक्त की समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण में अमरोहा और संभल जिले की स्थिति खराब पाई गई। दोनों जिलों के अधिकारियों को मंडलायुक्त ने स्थिति सुधार करने की हिदायत दी है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कमिश्नरी सभागार में मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने सभी सीडीओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत में संपत्ति रजिस्टर बनाए जाने की सलाह दी। इस रजिस्टर में  ग्राम सभा की भूमि व सार्वजनिक उपयोग की भूमि का विवरण दर्ज किया जाएगा।  पशुओं के टीकाकरण करने के संबंध में संभल, रामपुर व मुरादाबाद की स्थिति खराब पाई गई।

इसके साथ ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों के निर्माण के संबंध में रामपुर एवं संभल को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने सभी सीडीओ को पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आए आवेदनों की समीक्षा कर जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में पंचायत मॉनिटरिंग रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए। नदियों या अन्य जलतंत्रों के किनारे मियांबाकी पद्धति से सघन पौधरोपण कराए जाने की कार्य योजना तैयार करने के लिए  क्षेत्रीय वन संरक्षण अधिकारी  और  मंडल के डीएम को निर्देश दिए गए।

बताया गया कि सभी सीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी आरआरसी केंद्रों को क्रियाशील करने का काम करेंगे।  प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा का कलेक्शन करने  और यूजर चार्ज की व्यवस्था बनाने की सलाह दी है। सभी डीएम  नदियों के पुनर्जीवन के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे।

नदियों के किनारे वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनाएंगे। आईसीडीएस के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में अमरोहा और संभल की स्थिति खराब पाई गई। बैठक में मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह, अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी, बिजनौर के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, संभल के डीएम राजेंद्र पेन्सिया, रामपुर के डीएम  जोगिंदर सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन बृजेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ सुमित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सीडीओ को फील्ड में जाने की सलाह दी 

परिवहन विभाग के वाहन कर, माल तथा यात्री कर में मुरादाबाद और  अमरोहा की स्थिति खराब पाई गई।  उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  का भुगतान समय से करवाने के निर्देश दिए। टीवी स्कोर पर मुरादाबाद, संभल एवं अमरोहा की स्थिति खराब मिली। सीडीओ  फील्ड में निकलकर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का अच्छे ढंग से  मानीटरिंग करें।  ई-संजीवनी पोर्टल पर बिजनौर, संभल की स्थिति खराब पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें