फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सीओ के गनर ने खुद को मार ली गोली, फायरिंग की आवाज से पड़ोसी सन्न, पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया

Thu, 02 Nov 2023 01:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि सिपाही देर रात ड्यूटी खत्म कर अपने किराए के घर में चले गए थे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में खुदकुशी करने वाला सीओ का गनर अजित कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर कांस्टेबल अजित कुमार ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सीओ सिंह ने बताया कि नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार किराए के मकान में रहते थे। रात में वह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए थे।

विज्ञापन


देर रात उन्होंने खुद को लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही घटना का पता चल सका। सीओ ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित की पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शायद इसी तनाव में उन्होंने खुदकुशी कर ली हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें