फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS Pre : इम्तिहान में धड़ाम हुए ट्रैफिक के इंतजाम

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर लोकसेवा आयोग की परीक्षा छुटने के बाद लगा जाम। अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को दो पालियों में प्रवर अधीनस्थ सेवा और सहायक वन संरक्षक की परीक्षा के मद्देनजर जगह जगह जाम लगा। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शहर में यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस को लगाया गया। मशक्कत कर जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

रविवार को सुबह और दोपहर में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा देने के लिए शहर में गैर जनपदों के परीक्षार्थी भी आए। शनिवार रात से ही शहर में परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में जाम की वजह से परीक्षार्थियाें को परेशानी हुई। इसके बाद दोपहर को जब परीक्षा छूटी तो शहर में जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर को ही स्टेशन रोड, कांठ रोड, लोकोशेड पुल, पीलीकोठी चौराहा, फव्वारा तिराहा पर वाहनों की कतारें लग गई। वाहनों में सवार लोग जाम की समस्या से जूझते नजर आए। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जाने के लिए पैदल ही सफर किया। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही सिविल पुलिस को लगाया गया। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा छूटी तो शहर में दोबारा जाम की स्थिति बन गई। कांठ रोड और स्टेशन रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। बस, आटो, कार सवारों के साथ ही बाइक सवार लोगों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि परीक्षार्थियों के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी आए थे। करीब पांच हजार अतिरिक्त वाहन शहर में आए थे। जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए जाम लगा था। हालांकि पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें