फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: ब्लॉक प्रमुख के पति पर रंगदारी व मारपीट का केस, प्रॉपर्टी डीलर ने लगाए गंभीर आरोप.. पुलिस जांच जारी

Thu, 17 Jul 2025 05:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा

सार

ठाकुरद्वारा में मारपीट के मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ. वीर सिंह सैनी, उनके ड्राइवर बीडीसी मेंबर राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रॉपर्टी डीलर ने रंगदारी मांगने और मारपीट करने की पुलिस से शिकायत की थी। 
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा कोतवाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में बुधवार को पुलिस ने ब्लाॅक प्रमुख के पति डाॅ. वीर सिंह सैनी और उनके ड्राइवर बीडीसी मेंबर राजीव कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


इस मामले में भाजपा नेता ने भी अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनका आरोप है कि उधार के 17 लाख रुपये मांगने पर प्राॅपर्टी डीलर ने उनके साथ मारपीट की। तहरीर के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

रिपोर्ट में पीयूष कुमार चौहान ने आरोप लगाया है कि वह मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे तिकोनिया पर सलीम मिस्त्री की दुकान पर अपनी गाड़ी में काम करा रहा था। तभी तीनों आरोपी उसके पास आए और उससे तीन लाख की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसे लोहे की राॅड से बुरी तरह मारा पीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि वीर सिंह सैनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वीर सिंह सैनी की ओर से भी एक वीडियो वायरल किया गया है जिसमें पीयूष कुमार चौहान उनके साथ राॅड से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

सीओ बोले, ब्लॉक प्रमुख से मारपीट का वीडियो नहीं मिला 
सीओ रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने पीयूष के साथ मारपीट का वीडियो दिखा था जिसमें वीर सिंह सैनी उसके साथ मारपीट कर रहे थे लेकिन ब्लॉक प्रमुख के पति वीर सिंह सैनी के साथ मारपीट करने की वीडियो उन्हें नहीं मिला है। यदि वीर सिंह सैनी के साथ मारपीट का कोई वीडियो है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें