फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कोर्ट में केस डायरी नहीं की पेश, हाजिर भी नहीं हुआ दरोगा, मुकदमा हो गया दर्ज..27 को सुनवाई

Wed, 26 Nov 2025 12:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कोर्ट में केस डायरी और हाजिर नहीं होने पर दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी सुनवाई 27 नवंबर को होगी। मामला दहेज उत्पीड़न केस से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद की अदालत ने सुनाई सजा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत में दरोगा विनीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा पर यह कार्रवाई एसीजेएम प्रथम मुनेंद्र पाल सिंह के आदेश पर हुई है। दरोगा को केस डायरी समेत अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे लेकिन दरोगा हाजिर नहीं हुआ।

विज्ञापन


अब इस मामले में 27 नवंबर को सुनवाई होगी। अमरोहा के मातीपुर जलालपुर घना निवासी नवीता ने अपने पति नवनीत समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में सिविल मुरादाबाद के लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने अपने अधिवक्ता के जरिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था जिसमें पीड़िता ने बताया कि नवनीत पुलिस विभाग में है जिस कारण केस के विवेचक विनीत कुमार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महिला के प्रार्थनापत्र की सुनवाई एसीजेएम प्रथम मुनेंद्र पाल सिंह की अदालत में हुई।
विज्ञापन


अदालत ने विवेक को केस डायरी के साथ 17 नवंबर को प्रवेश होने के आदेश दिए लेकिन विवेचक कोर्ट में पेश नहीं हुआ। 20 नवंबर को भी केस डायरी के साथ पेश होने को कहा लेकिन विवेचक में हाजिर नहीं हुआ।

इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए दरोगा के खिलाफ धारा 29 पुलिस एक्ट में कार्यवाही के आदेश कर दिए जिसमें अदालत ने टिप्पणी की है कि दरोगा ने घोर उदासीनता व लापरवाही बरती है जिस कारण दरोगा के कार्रवाई की है। इस मामले में अब 27 नवंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें