मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। इस भीषण हादसे में एक्सपोर्ट फर्म के सुपरवाइजर की मौत हो गई जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए है जिनमें घायल चालक की हालत नाजुक बताई गई है।
शादी समारोह में लौटते समय सैंट्रो कार के अगले हिस्से में मृतक सुपरवाइजर सैफुल रहमान में बैठे थे जबकि कार को नूरूल हसन चला रहे थे जिनकी ही कार बताई गई है। ट्रक में जब पीछे से कार घुसी तो कार का अगला नीचे दबे गए जिसकी वजह से सैफुल रहमान के सिर में शरीर में गंभीर चोटें आई और तत्काल की जान चली गई।
बताते है कि कार के परखच्चों के बीच से सैफुल रहमान के शव को और घायल नूरूल हसन को बामुश्किल बाहर निकाला जा सका। इसमें पुलिस की ग्रामीणों ने भी मदद की।
सड़क हादसे में सुपरवाइजर सैफुल रहमान की मौत की सूचना पर परिजनों में चीत्कार मच गया। सुपरवाइजर की पत्नी तबस्सुम जहां के अलावा उनकी दो बेटियां और एक बेटा भी गम से बेहाल हो गए। मृतक सुपरवाइजर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और व्यवहार कुशल भी थे जिनकी आकस्मिक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।