फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: दिल्ली रोड पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत... दोस्त के साथ समोसे लेने जा रहा था

Sun, 29 Dec 2024 08:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली रोड पर अपेक्स अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारी। इसमें एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपेक्स अस्पताल के सामने कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छात्र नक्श त्यागी (15) की मौत हो गई जबकि उसका साथी छात्र लक्ष्य गौतम घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के समय दोनों छात्र कोचिंग सेंटर से समोसे लेने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे में जान गंवाने वाला छात्र नक्श त्यागी उर्फ उज्जवल का परिवार मझोला क्षेत्र के लाइन पार प्रेम नगर में रहता है।

पिता अतुल त्यागी निजी अस्पताल में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर हैं। मां सिम्पी और छोटा भाई लक्ष्य है। अतुल त्यागी ने बताया कि उनका बेटा नक्श सेंट मीरा स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर वह प्रकाश नगर चौराहे के पास स्थित अध्ययन कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे कोचिंग सेंटर के संचालक ने उनके बेटे नक्श और दूसरे छात्र लक्ष्य गौतम को अपनी बाइक से समोचे लेने भेज दिया।

इनकी बाइक जैसे ही दिल्ली रोड पर अपेक्स अस्पताल के सामने पहुंची। इसी दौरान अस्पताल से एक कार तेजी से निकली और छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नक्श की मौके ही मौत हो गई।

दूसरा छात्र घायल हो गया। इसी बीच आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल लक्ष्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मौके से कार कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें