फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फोरलेन होगा मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, 72 किमी लंबे मार्ग के लिए बना रहा एस्टीमेट, कांवड़ यात्रा होगी आसान

Sat, 14 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद- संभल- बुलंदशहर मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना पर काम चल रहा है। 72 किमी लंबे मार्ग में को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कांवड़ यात्रा और आपात स्थिति में रूट डायवर्जन के कारण लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद-संभल-गवां-बुलंदशहर मार्ग को फोरलेन बनाएगा। इसके लिए दोनों लेन को 1.75 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने 72 किमी. लंबे मार्ग की दोनों लेन को सात मीटर से बढ़ाकर 8.75 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

विज्ञापन


शासन के अधिकारियों ने इस मामले में स्थानीय अभियंताओं से एस्टीमेट मांगा है। शासन से मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद-संभल-गवां-बुलंदशहर मार्ग की दोनों लेन तरफ सात-सात मीटर चौड़ी हैं।

कांवड़ यात्रा के अलावा अन्य त्योहारों या आपातकालीन स्थिति में जब जिला प्रशासन इस मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट करता है तो कम चाैड़ाई के कारण दोनों लेन पर लंबा जाम लग जाता है। इससे हजारों लोगों को परेशानी होती है। आवागमन को दुरुस्त करने के लिए इस मार्ग को फोरलेन बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके लिए मुरादाबाद जिले के 20 किमी. और संभल के 52 किमी. मार्ग की दोनों लेन को 1.75 मीटर और चौड़ा करने की दरकार है। इसके बाद इस मार्ग से आवागमन सुधर जाएगा। इस मामले में रोड का सर्वे कर लिया गया है। डीएम के माध्यम से यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

शासन के अधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से पूछताछ कर एस्टीमेट मांगा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 सुनील कुमार का कहना है कि रोड का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।

इस रोड पर वाहनों के दबाव का भी आकलन किया जाएगा। सर्वे के माध्यम से बताया गया है कि आम दिनों में भी इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। शासन के अधिकारियों ने भी इस रोड को चौड़ा करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें