फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: लंदन से लौटे देवर ने भाभी से की छेड़खानी, शिकायत करने पर पति ने दे दिया तीन तलाक

Thu, 23 May 2024 08:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक विवाहिता ने पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि देवर ने विदेश से आने के बाद उसके साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत पति से करने पर उसने तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद थाने में एक महिला ने अपने पति, देवर समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि लंदन से लौटने के बाद देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि लंदन से आए देवर ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पति से की तो पति उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


शिकायत करने पर आरोपी समझौता कराकर पीड़िता को थाने से ही ससुराल ले गए, लेकिन कुछ माह बाद फिर से ससुरालियों ने कार की मांग शुरू कर दी। पति उसने तरह तरह की यातनाएं दीं। 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे पति और ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और जलाकर मारने की कोशिश की।

गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत सात के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें