फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: देवर ने घर में अकेले देख की छेड़खानी, पति ने बीच सड़क पर दे दिया तीन तलाक.. रोती हुए पहुंची मायके

Sat, 23 Mar 2024 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की महिला ने तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि देवर ने अकेले देखकर उसके साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत करने पर पति ने बीच सड़क पर तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 28 अगस्त 2019 को मुगलपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति, ससुर, ननद, ननदोई समेत दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। 21 फरवरी 2024 की रात देवर उसके कमरे में घुस आया और छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत की तो सभी ने उसे ही डांट कर शांत करा दिया।

इसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई थी। 19 मार्च को वह गोकुलदास रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान रास्ते में पति मिला और तीन तलाक देकर चला गया। नागफनी थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म कर्मी ने फंदे पर लटक कर दी जान
कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में बृहस्पतिवार रात फर्म कर्मी अरुण(22) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अरुण के परिवार में पत्नी श्रुति, दो साल का एक बेटा और तीन माह की एक बेटी है। बृहस्पतिवार रात अरुण ने कमरे में पत्नी की साड़ी को फंदा बना कर झूल गया। उस वक्त पत्नी मायके में गई थी। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गई। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें