एमडीए दिल्ली रोड पर 47 हेक्टेयर में अत्याधुनिक टाउनशिप बसाने जा रहा है। इसका नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक गोविंद स्वरूप के नाम पर गोविंदपुरम रखा गया है। इसमें आवासीय फ्लैट, स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी हॉल और बाजार की सुविधा होगी।
दिल्ली रोड पर ग्रीन आर्चिड के नजदीक एमडीए 47 हेक्टेयर में अत्याधुनिक टाउनशिप बसाएगा। इस टाउनशिप का नाम प्रसिद्ध खगोलशास्त्री गोविंद स्वरूप के नाम पर गोविंदपुरम रखा गया है। योजना के तहत टाउनशिप के अंदर मार्केट, आवासीय फ्लैट, स्कूल, अस्पताल और कम्युनिटी हाल की सुविधा होगी।
विज्ञापन
एमडीए की इस टाउनशिप में ईवीएस और एलआईजी टाइप के फ्लैट का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि मध्यम वर्ग से लेकर उच्च स्तर के लोग घर खरीद सकें। एमडीए ने योजना को धरातल पर उतारने के लिए 20 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है। अभी 27 हेक्टेयर जमीन खरीदना बाकी है। शीघ्र ही अन्य जमीन की खरीद पूरी हो जाएगी।
टाउनशिप के अंदर स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी हाल, बाजार के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सड़क व अन्य प्रकार की सुविधा भी होगी। टाउनशिप में काॅमर्शियल प्लाॅट और अन्य गतिविधियां शुरू की जाएगी। कुछ दिन पहले एमडीए ने टाउनशिप के नामकरण करने के लिए नाम मांगे थे।
बच्चों को इनडोर गेम खेलने की मिलेगी सुविधा
एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि यह टाउनशिप अभी तक की योजनाओं में सबसे आधुनिक होगी। इसमें बच्चों के खेलने के लिए भी इनडोर गेम की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली रोड पर होने के कारण यह टाउनशिप काफी लोगों की पसंद बनेगी। टाउनशिप का नामकरण करने के लिए सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन
इसमें सर्वश्रेष्ठ नाम ठाकुरद्वारा के रहने वाले वैज्ञानिक गोविंद स्वरूप का आया। रेडियो टेलीस्कोप के वैज्ञानिक गोविंद स्वरूप पद्मश्री के साथ सर शांति स्वरूप भटनागर, होमी भाभा पुरस्कार से पुरस्कृत किए गए थे। इसी कारण टाउनशिप का नाम गोविंदपुरम रखा गया है।