फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिलारी में बाइक सवार चाचा-भतीजे को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की जान गई, परिजनों में मच गया कोहराम

Sun, 25 May 2025 01:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

आगरा हाईवे पर नीमरी गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बिलारी में रिश्तेदारी से शादी में शामिल होकर अपने गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर लौट रहे थे। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
दो लोगों की माैत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी थाना क्षेत्र में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीमरी गांव के निकट रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। उनकी पहचान सरफराज (20) और सैफ अली (18) ग्राम मोहम्मद इब्राहीमपुर के ताैर पर हुई। दोनों बाइक से बिलारी में एक रिश्तेदारी से वापस अपने लौट रहे थे।

विज्ञापन


मोहल्ला अंसारियान में सरफराज की मौसी की शादी का कार्यक्रम था। सरफराज और उसका भतीजा सैफ अली दोनों शनिवार शाम शादी की दावत में शामिल होने के लिए बिलारी आए थे। रविवार सुबह लगभग सात बजे दोनों चाचा भतीजा बाइक से वापस बिलारी से अपने गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक बिलारी और इब्राहीमपुर के बीच नीमरी गांव के निकट पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। सिर पर हेलमेट नहीं लगा होने की वजह से दोनों हाईवे किनारे गिरकर गंभीर घायल हो गए। थाना बिलारी की सहसपुर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी पर चिकित्सक ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया जबकि जिला अस्पताल मुरादाबाद पहुंचते ही दूसरे घायल सैफ अली की भी मौत हो गई। थाना बिलारी पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोहम्मद इब्राहीमपुर सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान का गांव होने की वजह से वह भी तत्काल सीएचसी बिलारी पहुंच गए।

उन्होंने दोनों मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। बड़ी संख्या में मोहम्मद इब्राहीमपुर के अन्य ग्रामीण भी सीएचसी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

सरफराज था वैल्डर और सैफ अली था बाइक मैकेनिक
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला बाइक सवार सरफराज बिलारी नगर में वैल्डिंग का करता था। सरफराज के परिवार में माता जहरा के अलावा छह बड़ी विवाहित बहनें और एक बड़ा भाई सरताज है। मृतक सैफी अली बिलारी नगर में बाइक मैकेनिक का काम करता था। सरफराज के परिवार में मां राबिया के अलावा चार बड़ी बहनें एक बड़ा भाई फैज अली है।

सरफराज चाचा और सैफ अली भतीजा था। दोनों चाचा भतीजों में आपस में दोस्ती थी इसी वजह से शनिवार शाम सरफराज अपनी मौसी की शादी की दावत में भतीजे सैफ अली को भी साथ ले आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें