फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीन का आखिरी वीडियो: युवती ने वीडियो कॉल कर कहा, मुझे ससुराल वाले पीट रहे, पिता पहुंचे तो चारपाई पर थी लाश

Sat, 24 May 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद के मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उसकी पुत्री अमरीन (23) की शादी चार माह पहले जुनैद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि युवती ने जुनैद से अपनी मर्जी से शादी की थी, वह रजामंद नहीं थे।
विज्ञापन
अमरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित भोजपुर के गांव सुंदरनगर पीपलसाना में चार माह पहले अपनी मर्जी से शादी करने वाली युवती ने पिता को वीडियो कॉल कर कहा कि उसे ससुराल वाले पीट रहे हैं। इस पर पिता जब पीपलसाना पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई पर पड़ा पाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि युवती ने दुपट्टे के फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन

लड़की के घर वाले नहीं के शादी के लिए राजी
मुरादाबाद के मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उसकी पुत्री अमरीन (23) की शादी चार माह पहले जुनैद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि युवती ने जुनैद से अपनी मर्जी से शादी की थी, वह रजामंद नहीं थे। पिता ने बताया कि शनिवार को सवा दो बजे अमरीन ने वीडियो कॉल कर बताया कि उसे उसके ससुराल वाले पीट रहे हैं।
विज्ञापन

बंगलुरू में वेल्डिंग का काम करता है पति
सलीम ने बताया कि वह अपने परिजन समीर, कौशर बेगम, मैसर जहां आदि के साथ पीपलसाना पहुंचे तो देखा कि अमरीन का शव चारपाई पर पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है, ससुराल वालों ने शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का पति जुनैद एक माह से बंगलुरू में वेल्डिंग का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें