फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पत्नी को बंद कमरे में चिमटे से पीटा, चिल्लाने पर पति ने किया बुरा काम, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Fri, 08 Sep 2023 01:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे दिल्ली में जमकर पीटा। दहेज लाने का विरोध करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में तीन तलाक का केस हुआ दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी महिला को दिल्ली में उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता दिल्ली के लाहौरी गेट थाने गई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़िता ने मुरादाबाद आकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


चक्कर की मिलक निवासी नाजमीन ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के महल सराय पंजाबी पाटक बल्ली महारन निवासी इश्तकार के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता तरह तरह की यातनाएं सहन करती रही। आरोपी ने पीड़िता के भाई से भी पैसों की मांग की। तब उन्होंने कई बार महिला के पति के खाते में पैसे भेजे। उसका कहना है कि वह 13 अगस्त की शाम पांच बजे खाना बना रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी पति ने मकान का दरवाजा बंद कर लिया और उसे चिमटे से पीटा। इसके बाद तीन तलाक देकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता दिल्ली के लाहौरी गेट थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता मुरादाबाद आ गई और मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मारपीट, तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें