फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Bar Election: एक और प्रत्याशी ने कराया नामांकन, अब 73 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 27 को होगा मतदान

Tue, 13 Feb 2024 12:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद बार चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मैदान में अब प्रत्याशियों की संख्या 73 हो गई है। मतदान के लिए 27 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद कोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में फिर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच एक और प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। अब चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। प्रत्याशियों का फैसला 27 फरवरी को मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की तारीख निश्चित कर दी गई है। बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि मतदान की तारीख को लेकर काफी अधिवक्ताओं में रोष था। उन्होंने 11 मार्च को होने वाले मतदान की तारीख का विरोध किया था।

इस तारीख को पहला रोजा भी है। इस कारण से मुस्लिम अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था। एल्डर कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख में बदलाव करते हुए 27 फरवरी को मतदान कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को एक ओर प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा ने सदस्य सीनियर कार्यकारिणी के पद के अपना नामांकन कराया है। अब तक कुल मिलाकर 73 प्रत्याशी हो गए हैं।

2454 मतदाताओं की सूची जारी

बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है।आपत्ति निस्तारण के बाद अब मतदाताओं की संख्या 2454 हो गई है। एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि 73 प्रत्याशियों को मतदाता सूची दे दी गई है।

मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में निम्नलिखित तिथियों को घोषित किया गया है। इनमें 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 17 फरवरी को जो प्रत्याशी अपना नाम चुनाव प्रक्रिया से हटाना चाहते हैं। वे अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इसके बाद 19 फरवरी को प्रत्याशी की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 27 फरवरी को मतदान अपने मतों का प्रयोग करेंगे । वोटों की गिनती 28 फरवरी की सुबह से होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

धरने पर बैठे प्रत्याशी

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मतदान की तारीख को बदलने के लिए प्रत्याशियों एल्डर कमेटी के सामने ही धरने पर बैठ गए।जिन्होंने अपने अपने हिसाब से मतदान की तारीख लिख कर एल्डर कमेटी को सौंप दी। उन्होंने बदलाव करते हुए शीघ्र मतदान कराने की मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें