फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के लिए जंग: नारायणपुर छंगा में एक घंटे तक चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत दो पक्षों के आठ के फूटे सिर

Fri, 23 Oct 2026 08:01 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा

सार

ठाकुरद्वारा के नारायणपुर छंगा गांव में घर के सामने कूड़ा डालने के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नारायणपुर छंगा में जांच करते सीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा में शुक्रवार सुबह घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चले संघर्ष में गर्भवती महिला समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक पक्ष की नीतू कुमारी ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे घर का कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र सिंह आदि ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर वे डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष के महेंद्र सिंह का कहना है कि नीतू उनके घर के सामने कूड़ा डाल रही थीं। मना करने पर नीतू और उनके परिवार के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। संघर्ष में एक पक्ष की नीतू कुमारी, विकास कुमार, महेंद्र सिंह, रेखा और रचना घायल हो गए। दूसरे पक्ष के उदयवीर सिंह, राहुल और रानी को भी चोटें आईं।

कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें