फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवस्थी मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में मुरादाबाद व मेरठ की होगी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। इसमें डीएसए मुरादाबाद रेड व एमडीसीए मेरठ के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएसए मुरादाबाद रेड ने डीएसए लखनऊ की मजबूत टीम को मात दी।
दूसरे मैच में एमडीसीए मेरठ ने डीएसए मुरादाबाद ब्लू को हराया। दोनों मुकाबले रेलवे स्टेडियम के मैदान पर खेले गए। पहले मैच में डीसीए लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। डीएसए मुरादाबाद रेड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम के लिए आकिब अंसारी ने 50 गेंदों में 55 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। गौरव डागर ने 26 व अभिषेक चौधरी ने 18 रन बनाए। डीसीए लखनऊ के लिए गेंदबाजी में मनीष शर्मा ने तीन, हसन अख्तर और आतिफ साजिद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए लखनऊ 15.2 ओवर में मात्र 81 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के लिए आईपीएल खिलाड़ी अक्षदीप नाथ ने 20 व अंश यादव ने 15 रन बनाए। डीएसए मुरादाबाद रेड के लिए अक्षु बाजवा ने तीन, मोहम्मद अरबाज, हर्षित विश्नोई और विशाल तोमर ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह यह मैच में डीएसए मुरादाबाद रेड ने 70 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच आकिब अंसारी को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीएसए मुरादाबाद ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 120 रन बनाए। टीम के लिए नईम अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में सात चौके व एक छक्का लगाकर 62 रन ठोके। सोनू कुमार ने 27 रन का योगदान किया। एमडीसीए मेरठ के लिए गेंदबाजी में सुनील कुमार ने चार, अजय चौधरी व समीर चौधरी ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में एमडीसीए मेरठ ने 13.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए आईपीएल खिलाड़ी प्रियम गर्ग ने 29 गेंदों में तीन छक्के और छह चौकों की मदद से 54 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी समीर चौधरी ने 31 रन बनाए। डीएसए मुरादाबाद ब्लू के हर्षित विश्नोई और शांभव सिंह ने दो-दो, विकास गुप्ता ने एक विकेट लिया। इस तरह यह मुकाबला एमडीसीए मेरठ ने जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुनील कुमार को चुना गया।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में यूपीसीए पैनल के सतेंद्र कुमार व निश्चल सिंह चहल रहे। स्कोरर अफजल खान व यशिका शर्मा रहे। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, टूर्नामेंट संयोजक नितिन गुप्ता, कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, सतीश शर्मा, प्रदीप टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें