पुल पर चेकिंग के लिए कैमरे लगेंगे
एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जामा मस्जिद चौराहा से ताजपुर माफी पुल पर वाहन चेकिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में स्मार्ट कैमरे लगाने के लिए स्मार्ट सिटी को डीएम निर्देश देंगे। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को एक-एक इंटरसेप्टर गाड़ी दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में ब्लैक स्पॉट की भी समीक्षा की गई।
अवैध वसूली का लगाया आरोप
सिटी ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों की समस्याओं को मुखर होकर उठाया। एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश कुमार और कपिल त्यागी ने बैठक में कांठ केंद्र और डिलारी केंद्र में दलालों की सक्रियता के आरोप लगाए।