फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Airport Update: अब 90 सीटर विमान के लिए तैयार होगा हवाई अड्डा, 2120 किसानों से लेंगे जमीन

Wed, 15 Jul 2026 03:58 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 163 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जिस पर 3.35 अरब रुपये खर्च होंगे। इसके लिए छह गांवों के 2120 किसानों की जमीन ली जाएगी। विस्तार के बाद यहां से 70 से 90 सीट वाले विमान उड़ान भर सकेंगे। फिलहाल रनवे छोटा होने और 19 सीटर विमानों की कमी के कारण हवाई सेवा बंद है।
विज्ञापन
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 163 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। छह गांवों के 2120 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। एयरपोर्ट विस्तार पर 3.35 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। हवाई अड्डे का विस्तार होने पर मुरादाबाद से बड़ी फ्लाइटें (70 से 90 सीटर) उड़ान भर सकेंगी।

विज्ञापन


शासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा है। वर्ष 2014 में मूंढापाड़े की हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की योजना बनी थी। इसके लिए प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू साइन हुआ। हवाई पट्टी को विकसित कर 52 हेक्टेयर भूमि पर हवाई अड्डे का निर्माण कराया गया।

इस पर करीब 28.93 करोड़ खर्च किए गए। तमाम अड़चनों के बाद रक्षा मंत्रलाय, गृह मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से एनओसी मिलने पर 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे का वर्चुअल उद्घाटन किया। 10 अगस्त 2024 को पहली बार मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 19 सीटर जहाज को रवाना किया गया था।
विज्ञापन


फिलहाल यहां से हवाई सेवा बंद है। इसके पीछे 19 सीटर जहाजों की कमी बताई गई। वहीं रनवे छोटा होने का कारण यहां से बड़ी फ्लाइट नहीं शुरू की जा सकती है। ऐसे में रनवे को बड़ा करने की जरूरत है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने हवाई अड्डे का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

163 हेक्टेयर भूमि पर हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार में छह गांवों की भूमि आएगी। प्रशासन भदासना, टहानायक, हरसैनपुर, सिरसखेड़ा, मूंढापांडे और नियामतपुर इकटोरिया गांव के 2012 किसानों की भूमि लेगा।

17 नवंबर 2024 से  बंद है हवाई सेवा
मुरादाबाद हवाई अड्डे से हवाई सेवा 17 नवंबर 2024 से बंद है। मुरादाबाद-लखनऊ के बीच ये सेवा महज 45 दिनों तक ही बहाल रही थी। इस दाैरान 1500 यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी।

अभी 30 मीटर चाैड़ा और 2112 मीटर लंबा है रनवे 
 मुरादाबाद हवाई अड्डा करीब 1250 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका रनवे 30 मीटर चाैड़ा है। जबकि इसकी लंबाई 2112 मीटर है। इस रनवे पर छोटी फ्लाइट ही उड़ सकती है। विस्तार होने पर रनवे की चाैड़ाई 45 मीटर कर दी जाएगी। जबकि लंबाई 2600 मीटर तक हो सकती है। 
विज्ञापन

70 से 90 सीटर विमान सेवा की  हो सकती है शुरुआत
 हवाई अड्डा विस्तार होनेे के बाद मुरादाबाद से 70 से 90 सीटर वाली फ्लाइट की शुरुआत हो सकती है। इससे मुरादाबाद के लोगों को लखनऊ आने जाने में सहूलियत होगी। साथ ही दूसरे शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू हो सकती है। 

हवाई सेवा शुरू करने के लिए हवाई अड्डे का विस्तार होना जरूरी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तीन अरब 35 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर एयरपोर्ट अर्थारिटी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - ममता मालवीय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें