हर बड़े शहर के लिए उड़ान का दावा
मुरादाबाद हवाई अड्डे की क्षमता फिलहाल 50 यात्रियों की है। इसे 16 गुना बढ़ाया जाएगा। यहां नया टर्मिनल भवन बनेगा। मुरादाबाद से दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएंगी। दूसरे चरण में बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। एएआई का दावा है कि मुरादाबाद से लोग हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट ले सकेंगे। हवाई अड्डा इस शहर की दशा बदलने में सहयोगी सिद्ध होगा।
एएआई उड़ान के लिए तैयार है लेकिन अभी फ्लाइट को लेकर निजी कंपनी के प्रयास जारी हैं। उड़ान की तारीख तय नहीं हो पाई है। भविष्य में एयरपोर्ट के टर्मिनल के विस्तार का प्लान है। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। - श्याम सुंदर महला, एयरपोर्ट मैनेजर