फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कैदी को चरस देने के लिए जेल गए अधिवक्ता, गेट पर चेकिंग के दाैरान पकड़े, जेलर ने दर्ज करवाया केस

Mon, 06 Oct 2025 02:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जिला कारागार मुरादाबाद में तलाशी के दौरान अधिवक्ता की जेब से चरस बरामद हुई। जेलर सुरेश कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता और चरस सप्लायर के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद जेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेलर सुरेश कुमार मिश्र ने जिला कारागार के गेट पर शनिवार की दोपहर तलाशी के दौरान एक अधिवक्ता के जेब से 100 ग्राम चरस मिलने पर केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिवक्ता शरद कुमार जेल में बंद एक बंदी को नशीला पदार्थ देने आए थे। सिविल लाइंस पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, जेलर ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:04 बजे डिप्टी जेलर मूल कुमार राही ने सूचना दी कि एडवोकेट शरद कुमार बंदी राधेश्याम और नीरज से मिलने के लिए जिला कारागार आए हैं।

अधिवक्ता की दूसरे गेट पर तलाशी के दौरान उनकी पैंट की दाहिनी जेब से सफेद पॉलिथीन में लिपटा काले रंग का 100 ग्राम पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में अधिवक्ता शरद कुमार ने पहले तो इन्कार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि बरामद पदार्थ चरस है।
विज्ञापन


चरस वह अपने गांव के ही रहने वाले बंदी राधेश्याम निवासी चंदनपुर मूंढ़ापांडे को देने के लिए लाए थे। बरामद चरस उन्होंने विशाल निवासी कटरा पूरन जाट भगवती मंदिर के पीछे से खरीदी थी। पूरे घटनाक्रम की जेलर ने वीडियोग्राफी कराई। अधिवक्ता से मौके पर लिखित माफीनामा भी लिया गया।

उसकी एक प्रति जेल प्रशासन ने पुलिस को सौंपी है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता शरद कुमार और विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। अदालत में पेश करने के बाद अधिवक्ता को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को चले अभियान
मुरादाबाद शहर के मझोला, कटघर पाकबड़ा और सिविल लाइंस क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने एसएसपी से मिलकर पुलिस से नशे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शहर में सूखे नशे का कारोबार तेजी के साथ फैल रहा है।

कुछ युवा अफीम, चरस, गांजा, कोकीन, हिरोइन और इंजेक्शन खरीद कर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कारोबार थाना मझोला, कटघर, पाकबड़ा और सिविल लाइंस क्षेत्र में बहुत तेजी के साथ फैलता जा रहा है। शहर के लिए यह बहुत ही चिंतनीय विषय है।

देश की भविष्य हमारी युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जकड़ती जा रही है। पुलिस को नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें