फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी : तीसरे दिन मुरादाबाद अकादमी के घोड़ों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डाॅ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुरादाबाद के घोड़ों ने कमाल कर दिया। तीनों प्रतियोगिताओं में घुड़सवारों ने प्रथम स्थान हासिल कर अकादमी का परचम लहराया।
पुलिस अकादमी में तीसरे दिन ड्रेसाज व्यक्तिगत, ड्रेसाज टीम, मिडले रिले, रिले कंपटीशन (गुरु चेला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रेसाज व्यक्तिगत प्रतियोगिता में लखनऊ जोन, मेरठ जोन, पुलिस अकादमी की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अकादमी के घुड़सवार डिप्टी एसपी रजनीश कुमार यादव अपने घोड़े डायमंड पर सवार होकर ड्रेसाज व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। अकादमी के ही घुड़सवार राज नरेश ने अपने घोड़े हेलन के साथ द्वितीय स्थान, घुड़सवार वीर सिंह ने घोड़े रिमझिम के साथ तृतीय स्थान, अविनाश कुमार अपने घोड़े स्वास्तिक के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। ड्रेसाज टीम प्रतियोगिता में डिप्टी एसपी रजनीश कुमार यादव अपने घोड़े डायमंड, राज नरेश अपने घोड़े हेलन, विजय सिंह अपने घोडे नगीना, मुकेश बाबू अपने घोड़े गुलाब के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में अकादमी की बी टीम के घुड़सवार भगवान सिंह अपने घोड़े प्रबल, वीर सिंह अपने घोड़े रिमझिम, अविनाश कुमार अपने घोड़े स्वास्तिक, मोहित कुमार घोड़े फरिश्ता के साथ द्वितीय स्थान स्थान हासिल किया। लखनऊ जोन से अशोक कुमार घोड़े फैंटम, चन्द्रमा यादव घोड़े महीप, मृत्युंजय लोहिया घोड़े श्रेष्ठ, मोहित राणा घोड़े ज्वाला के साथ तृतीय स्थान पर रहे। मेरठ जोन से अमलेश कुमार अपने घोड़े प्रताप, मयंक शर्मा अपने घोड़े तेजस, अजय सिंह अपने घोड़े आर्यन, अंकित कुमार अपने घोड़े जैकी के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे। ड्रेसान प्रतियोगिता के बाद मिडले रिले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन, मेरठ जोन, पुलिस अकादमी की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पुलिस अकादमी की टीम के डिप्टी एसपी रजनीश कुमार यादव, वीर सिंह, राज नरेश ने अपने घोड़ों पर सवार होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेरठ जोन के कमलेश कुमार, मोहित कुमार, अविनाश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। लखनऊ जोन के श्याम कृष्ण दूबे, सत्यम सिंह, सत्येन्द्र मिश्रा अपने घोड़ों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पुलिस अकादमी की बी टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। रिले कंपटीशन (गुरु चेला) प्रतियोगिता में लखनऊ और पुलिस अकादमी की टीम शामिल रही। इस प्रतियोगिता में पुलिस अकादमी से भगवती प्रसाद अपने घोड़े नीलकंठ, राज नरेश घोड़े राठौर, वीर सिंह घोड़े गुलाब के साथ के साथ प्रथम स्थान पर रहे। अकादमी के अविनाश कुमार घोड़े डायमंड के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। लखनऊ जोन से मृत्युंजय लोहिया अपने घोड़े श्रेष्ठ व सत्येन्द्र मिश्रा अपने घोड़े महीप के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन एडीजी जोन पीसी मीणा करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान डिप्टी एसपी मोहन कपूर, उपासना पांडे, निर्णायक मंडल में कर्नल एसके डागर, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, अकादमी के अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार यादव, सीओ मनोज कुमार विष्ट और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें