फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर की सरेराह गोली मारकर की हत्या, चार दिन पहले दी गई थी धमकी

Sun, 07 Sep 2025 07:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर में कटघर थाने के हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक वारदात हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट ने की है। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। वर्चस्व की लड़ाई को वजह माना जा रहा है।  
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर मोहल्ले में रविवार सरेशाम बदमाशों ने स्कूटी सवार हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चाैहान (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। कमल कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के मुताबिक कमल को गाेलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने चार दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की वजह दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला भदौड़ा निवासी कमल चौहान रविवार की शाम अपने चचेरे भाई विशाल चौहान के साथ बाजार घूमने गया था।

लौटते समय वह डबल फाटक के पास प्रथमा बैंक के सामने अपने साले गोविंद सैनी से मिलने चला गया। यहां से घर जाते समय दुर्गेश नगर मोहल्ले में कर्बला मैदान में पहुंचने पर उसे हथियारबंद हमलावरों ने घेर लिया। हमलावरों ने कमल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दाैरान कनपटी और सीने पर गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन


जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे विशाल ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। माैके पर पहुंची पुलिस घायल कमल चौहान को साईं अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर की एक कारतूस बरामद किया। पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों ने 315 बोर के तमंचों से गोली मारी है।

कमल के खिलाफ दर्ज हैं आठ केस, शनि दिवाकर पर 18 केस

एसपी सिटी ने बताया कि मारे गए हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान के खिलाफ थाने में आठ केस पहले से दर्ज हैं। जांच में आया है कि गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। शनि दिवाकर के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट सहित 18 केस दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ नशे की तस्करी के अधिकतर मामले दर्ज हैं। दोनों गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें