फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर गागन नदी में डूबा, परिवार में कोहराम, लगातार चल रहा रेस्क्यू

Sat, 16 Aug 2025 12:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गागन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर उसमें डूब गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
गागन नदी में डूबा शाैर्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला क्षेत्र के गागन नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। यह घटना चट्टा पुल के नजदीक हुई। किशारे की पहचान शौर्य (15) निवासी ढीमरी के रूप में हुई। शौर्य अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह नदी में नहाने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में इन दिनों पानी का बहाव तेज है।

विज्ञापन


सभी किशोर पुल के पास पानी में उतरे। इस बीच शौर्य गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बहने लगा। दोस्तों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मझोला पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना मझोला पुलिस के साथ-साथ फायर विभाग और पीएसी की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कर दिया। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी है। अधिकारियों ने नदी के दोनों किनारों पर सर्च अभियान तेज कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


एसएचओ मझोला ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण खोज में दिक्कतें आ रही हैं। हादसे के बाद से ढीमरी गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें