फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएम को चार्ज देकर अवकाश पर गए मुरादाबाद कमिश्नर, चर्चित अफसर आंजनेय कुमार की प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म

Fri, 15 Aug 2025 12:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने 14 अगस्त को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने पर अपना चार्ज डीएम अनुज सिंह को सौंपकर अवकाश ले लिया। सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस आंजनेय सिंह 2015 में उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। रामपुर के डीएम रहने के दाैरान पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई से सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह अपना चार्ज डीएम को सौंपने के बाद अवकाश पर चले गए। सिक्किम बैच 2005 के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह 16 फरवरी 2015 को उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। पहली बार पांच साल तक शासनादेश के तहत रहे।

विज्ञापन


दूसरी बार प्रदेश सरकार के अनुरोध पर दो साल और फिर एक साल उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाई गई। शासन ने 20 अगस्त 2024 को चाैथी बार आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए बढ़ा दी थी। यह अवधि 14 अगस्त को पूरी हो गई। इस कारण वह बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं गए।

उन्होंने शाम का अपना चार्ज अनुज सिंह को साैंप दिया। इसके बाद वह अवकाश पर चले गए गए। प्रतिनियुक्ति के दौरान आईएएस आंजनेय सिंह रामपुर के डीएम भी रहे। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह प्रदेश की सुर्खियों में आ गए। इसके बाद शासन ने आंजनेय कुमार सिंह को प्रोन्नत कर मुरादाबाद का कमिश्नर बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें