फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची अगवा: जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुंह पर चिपकाया था टेप, बेहोशी की हालत में मिली

Tue, 18 Nov 2025 06:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के भोगपुर में 11 वर्ष की बच्ची को अगवा कर लिया गया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे घर में सो रही 11 साल की बच्ची को दो आरोपी तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए। चारपाई से बच्ची गायब देखी परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सोमवार की सुबह बच्ची जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

विज्ञापन


उसके हाथ-पैर भी बंधे थे। होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रवि और शुभम उसे पशुशाला में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला ने भोजपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी 11 वर्षीय बेटी और बेटों के साथ भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि रविवार की रात उसके बेटे और बेटी खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब डेढ़ बजे बड़ा बेटा जागा तो उसने देखा कि उसकी बहन चारपाई से गायब है। परिजन उसकी तलाश में जुट गए कि रास्ते में उन्होंने देखा कि रवि और और शुभम बच्ची को बाइक पर बीच में बैठाकर ले जा रहे थे।

आरोपी रवि ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा रखा था। बच्ची के भाइयों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी उनकी बाइक में लात मारकर बाइक गिरा दी और भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसकी तलाश जारी रखी।

सोमवार सुबह बच्ची जंगल में रास्ते में पड़ी मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। इसके बाद परिजन बच्ची को घर ले गए। होश में आने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी रवि और शुभम उसे मुंह पर रुमाल लगाकर ले गए थे।

इसके बाद आरोपी उसे पशुशाला में ले गए जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आरोपियों ने मुंह पर लगा दिया था टेप
पीड़ित बच्ची ने परिजनों और पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया था। इसके बाद उसके मुंह पर टेप लगा दिया था। आरोपियों ने उसे जबरन दवा पिला दी थी। इसके बाद बेहोश हो गई थी। होश में आई तो खुद को पशुशाला में पाया जहां रवि और शुभम ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह जंगल कैसे पहुंची मालूम नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें