फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: फूलडोल मेले में पकाैड़ी खाने से 100 से अधिक बीमार, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पहुंचे अस्पताल

Mon, 25 Aug 2025 12:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी

सार

कुंदरकी के ग्राम शेखूपुर खास में आयोजित फूलडोल मेले में चाट-पकौड़ी, समोसा, टिक्की और जलेबी खाने से करीब 100 लोग उल्टी-दस्त व पेट दर्द से बीमार हो गए। देर रात शेखूपुर खास और सराय पंजू गांव में लक्षण दिखे, जिसके बाद लोग इलाज करा रहे हैं। सीएचसी कुंदरकी के एसएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें गांवों में भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन
चाट पकाैड़ी खाने से बीमार बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी के ग्राम शेखूपुर खास में शनिवार को आयाेजित वार्षिक फूलडोल मेले में चाट-पकाैड़ी, चाऊमीन, जलेबी, समाेसा और टिक्की खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए। कुछ लोगों को उल्टी-दस्त तो कुछ को पेट दर्द की शिकायत हुई।

विज्ञापन


सभी लोग डाॅक्टरों से अपना इलाज करा रहे हैं। फूलडोल मेला देखने के लिए शेखूपुर खास के अलावा ग्राम सराय पंजू, चितेरी, रायबनगला, कादलपुर मस्ती आदि गांवों के लोग पहुंचे थे। मेले में महिलाओं ने बच्चों के साथ जमकर खरीदारी की।

साथ ही चाट-पकौड़ी, टिक्की, समोसा, जलेबी आदि खाद्य सामग्री खाई थी। देर रात शेखूुपर खास और सराय पंजू में ऐसे ग्रामीणों के पेट में ऐंठन और दर्द की शिकायत शुरू हो गई जिन्होंने मेले में पकौड़ी, टिक्की, समोसा, जलेबी आदि खाईं थीं।इसके बाद पीड़ितों ने डॉक्टरों से संपर्क कर इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन


सीएचसी कुंदरकी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ नवल किशोर ने बताया कि शेखूपुर खास और सराय पंजू गांवों में फूड प्वॉइजनिंग से ग्रामीणों के बीमार होने की जानकारी नहीं मिली है। अभी तक सीएचसी पर कोई मरीज नहीं आया है।

इस बारे में गांव में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली जा रही है। दोनों गांवों में स्वास्थ्य टीमों को भेजा जाएगा। सभी बीमार लोगों का समुचित इलाज किया जाएगा। इतने लोगों के बीमार होने का कारण भी जांच में स्पष्ट हो सकेगा।

घटिया किस्म के तेल से बनी पकाैड़ी खाने से बिगड़ी हालत
शेखपुर खास के फूलडोल मेले में आमतौर से 80 से लेकर 100 रुपये किलो तक पकौड़ी बिक रही थी। एक दुकानदार ऐसा भी था जिसने मात्र 60 रुपसे किलो पकौड़ी का एलान कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने उससे पकौड़ी खरीद कर खाई थीं। यह पकौड़ी खाने से ग्रामीणों की तबीयत खराब हुई।

माना जा रहा है कि 60 रुपये किलो वाली पकौड़ी में घटिया किस्म का तेल था जिसकी वजह से फूड प्वॉइजनिंग हुई है, साथ ही चटनी में भी अरारोट मिला हुआ था। उसकी वजह से ज्यादा लोग बीमार होना बताए जा रहे हैं।

शेखपुर खास में आयोजित फूलडोल मेले में चाट पकाैड़ी खाने से बीमार हुए लोगों ने स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया। राहत न मिलने से वह रात भर परेशान रहे है। कुछ लोगों को उल्टी-दस्त हुए जबकि फूड प्वाॅइजिंग के शिकार बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। स्वास्थ्य विभाग इस मामले से बेखबर रहा।

निजी डाॅक्टर के यहां इनका चल रहा इलाज 
शेखूपुर खास निवासी रमेश कुमार और उनके बेटा अभिषेक को कुंदरकी के निजी अस्पताल इलाज चल रहा है जबकि सरायू पंजू में रिया, उजाला, डोली, सुधा, अश्विन, अभि, रिया, सुरेंद्र सिंह, आर्यन, नीतू, सलोनी, अंगूरी आदि इलाज चल रहा है। वहीं शेखूपुर खास निवासी ओमकार सिंह, नबी हसन समेत काफी लोग इलाज करा रहे हैं। माना जा रहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब होने के चलते शेखूपुर खास और सराय पंजू के सौ से अधिक ग्रामीण फूड प्वाॅइजनिंग का शिकार हुए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेखबर नजर आया।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री चेक करने वाला कोई नहीं 
मेलों में बिकने वाली खाद्य सामग्री के मानक को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिसकी वजह से फूड प्वाॅइजनिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। शेखूपुर खास के फूलडोल मेले में घटिया किस्म की पकौड़ी, समोसे, चाऊमीन, जलेबी आदि धड़ल्ले से बेची गई। वहीं मेलों पर भी खुलेआम घटिया किस्म की खाद्य सामग्री बेची जाती है जिनका कोई मानक भी नहीं होता है। खाद्य सुरक्षा विभाग भी संज्ञान नहीं लेता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें