फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक है सुबह की हवा, देखभाल कर निकलें मॉर्निंग वॉक पर

Mon, 04 Nov 2019 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुरादाबाद महानगर की सुबह के समय वायु जहरीली हो रही है। ताजी हवा के चक्कर में बीमार पड़ सकते हैं। रविवार को सुबह आठ बजे का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। ऐसे हालात में मार्निंग वाक बिल्कुल भी न करें। हालांकि दिन बढ़ने के साथ हवा की स्थिति में सुधार अवश्य हुआ। दिन शाम को दिन ढलने के बाद हवा फिर से दूषित होने लगी।

विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 235 दर्ज किया गया। सामान्य हवा से करीब पांच गुना अधिक प्रदूषित रही। यह हवा खुले में सांस लेने लायक नहीं है। दिन के समय धीरे धीरे प्रदूषित हवा की स्थिति में सुधार आता चला गया। शाम चार बजे तक महानगर का एक्यूआई घटकर 147 तक पहुंच गया। शाम ढलने के साथ मौसम भी सर्द हुआ। फिर से विषैली हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम आठ बजे तक एक्यूआई बढ़कर 183 तक पहुंच गया।

महानगर में सुबह आठ बजे के समय एसपीएम 2.5 व एसपीएम 10 ज्यादा खतरनाक स्थिति में रहा। इसके अलावा हवा में नाइट्रोजन डाई आक्साइड, कार्बन आक्साइड, अमोनिया, सल्फर डाई आक्साइड का हवा में स्तर अच्छा यानी स्वस्थ स्तर का रहा। सुबह व शाम के समय बाहर निकलने से परहेज करें। सुबह का टहलना बिल्कुल ही त्याग दें। ताजी हवा के चक्कर में दूषित हवा बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रदूषण का स्तर
एसपीएम-2.5 235
एसपीएम-10 221
एनओ-2 71
एनएच-3 12
एसओ-2 19
सीओ 17
एक्यूआई 235

यह बरतें सावधानी
- चेहरे पर मास्क लगाकर या कपड़ा लपेटकर निकले।
- कार के शीशे बंद करके चलें, बाइक पर हेलमेट जरूर लगाए।
- सुबह-शाम घरों के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
- घरों के आसपास पानी का छिड़काव करें।
- घर में बड़े टब में पानी भरकर रखें।
- गर्भवतियों-बीमारों और बच्चों को खुली हवा में जाने से बचाएं।
- पानी भरपूर मात्रा में पीये, चेहरे और आंखों को कई बार पानी से धोएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें