फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को जहर देने का आरोप, पुलिस ने माना संदिग्ध

Mon, 04 Nov 2019 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमिका के चक्कर में एक महिला को उसके पति द्वारा जबरन जहर देने का आरोप है। मामला कुंदरकी थानाक्षेत्र का है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोप संदिग्ध हैं।
विज्ञापन


कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाले मजदूर की शादी रामपुर निवासी युवती से हुई है। युवती का आरोप है कि उसके पति का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध है। इसका पता चलाने पर उसने विरोध किया तो शनिवार को मजदूर ने पत्नी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक की प्रेमिका भी वहां आ गई।

प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को जहर खिला दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपी वहां से भाग गए। आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल लाया गया और उसके परिवार वालों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


एसओ कुंदरकी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला की ननद के घर एक कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें महिला का पति जा रहा था। जिसका पत्नी ने विरोध किया तो विवाद हो गया। एसओ का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला ने खुद जहर खाया है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें