फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्पताल दवाई लेने आए ग्रामीण की जेब से उड़ाए 12000 रुपये

Fri, 21 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने आए ग्रामीण की जेब से ओपीडी के बाहर भीड़ में किसी ने 12000 रुपये निकल लिए और रुपये निकालने वाला मौके से खिसक गया।
विज्ञापन




छजलैट थाना क्षेत्र के गांव लदावली निवासी भोजराज सिंह बुधवार की दोपहर कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाई लेने के लिए आए थे। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए ओपीडी के बाहर खड़े थे। यहां भीड़ का लाभ उठाते हुए एक महिला ने भोजराज सिंह के कुर्ते की जेब में रखे करीब 12000 रुपये निकाल लिए। उस वक्त तो भोजराज सिंह चले गए थे। जब बाद में उन्होंने देखा तो जेब में रुपये नहीं थे। बृहस्पतिवार को वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचें और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने जेब से रुपये निकाले हैं। बता दें कि सीएचसी में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, पांच दिन पहले एक युवक की साइकिल भी चोरी हो गई थी। जबकि अस्पताल में हर वक्त कई सिक्योरिटी गार्डों की ड्यूटी रहती है और अस्पताल परिसर में ही कस्बा पुलिस चौकी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें