बैंक अपने ग्राहकों को अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक कैश का वितरण करेंगे। शनिवार को मुरादाबाद स्थित आरबीआई के चार करेंसी चेेस्टों में से दो में कैश आने की सूचना है। इन्हीं करेंसी चेस्टों से बैंकों को कैश दिया जाता है, इसलिए बैंकों में कैश की किल्लत नहीं रहेगी।
प्रथमा बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश रहेेगी कि सोमवार को वे अपनी सभी 402 शाखाओं तक कैश पहुंचा दें। प्रयास रहेगा कि उन लोगों को कैश मिल सके जो पिछले पांच से छह दिन से बैंकों में घंटों इंतजार के बाद खाली लौट रहे थे। वहीं पीएनबी बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां भी लोेगों को निराश नहीं लौटना पड़ेगा।
कम ही सही लेकिन अधिकांश लोगों को कैश दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आरबीआई ने मुरादाबाद जिले के दो करेंसी चेस्टों में करीब 25-30 करोड़ भेजा है। ऐसे में उम्मीद है कि बैंकों में कैश की दिक्कत नहीं रहेगी। एसबीआई में भी सोमवार को कैश बांटा जाएंगे लेकिन एसबीआई को अभी आरबीआई ने कैश नहीं दिया है।
बावजूद इसके अन्य रीजनल ऑफिस से कैश की मदद से एसबीआई कैश बांटने में कंजूसी नहीं करेगा। निजी समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिन से कैश की कमी थी लेकिन सोमव