मुरादाबाद। हिंदू सम्मेलन में र्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, भारत का स्व आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मठ, मंदिर और गुरुद्वारे सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग उठाई गई। जातियों को लेकर कोई विवाद सामने नहीं आना चाहिए।
लाजपत नगर रामलीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान पावन चिंतन धारा आश्रम से आए मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिन्हा ने कहा कि सभी हिंदू मान्यता वाले मठ, मंदिर और गुरुद्वारे सरकारी नियंत्रण से मुक्त होने चाहिए। सरकारी नियंत्रण से लोगों को परेशानी होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धनीराम ने हिंदू धर्म, समाज, सभी भारतीयों और भारत माता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अभाव में कठोर यातनाएं सहते हुए भी राष्ट्र का काम करने के प्रण को दोहराया है। संघ बड़ा बनने के लिए नहीं बना था। संघ निरंतर समर्पित भाव से काम करने के लिए बना है। डॉ. दीप्ति सिंघल ने पर्यावरण पर बोलते हुए कहा कि हरी भरी हो धरती अपनी, भूमि का संरक्षण होना चाहिए। संघ के विभाग संघचालक सुरेंद्र पाल सिंह ने कुटुंब प्रबोधन, भारत का ''''''''स्व'''''''' आदि विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में शबद कीर्तन, वेद पाठ, श्री राम और मां सरस्वती पर नृत्य प्रस्तुति, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान गौरव अग्रवाल, अनमोल मल्होत्रा, प्रवीण शर्मा, विकास अग्रवाल, अनुज, विनोद सक्सेना, वरद, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।