मुरादाबाद। आईपीएल में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइंटस के बीच पहला मुकाबला हुआ। इस मैच में मुरादाबाद मंडल के अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी को मैन ऑफ मैच चुना गया। मुरादाबाद के खिलाड़ी मोहसिन खान ने आईपीएल में पदार्पण मैच खेला।
मोहसिन इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से खेल रहे हैं। टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने उन पर भरोसा जताया। इसके चलते सोमवार को उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। हालांकि मोहसिन ने सिर्फ दो ओवर फेंके। जिसमें उन्होंने 18 रन दिए। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम पांच विकेट से जीत गई। लखनऊ ने गुजरात को 159 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में गुजरात की टीम ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच जीत लिया। इस मैच में गुजरात टीम की ओर से खेल रहे मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जनपद निवासी स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शमी ने अपने स्पेल में तीन विकेट लिए हैं।