फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन पहुंची टमाटर के खेत, पर अब तक नहीं गईं ससुराल

Sun, 21 Apr 2019 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
हसीन जहां पुहंची टमाटर के खेत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनावी समर में सितारों का खेत खलिहान का प्रेम जाग उठा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अभिनेत्री हेमा मालिनी की गेहूं के खेत की तस्वीर चर्चाओं में रही। अब क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां टमाटर के खेत पर पहुंच गईं। गांव मूढ़ा इम्मा में खेत पर पहुंचकर टमाटर की खेती के बारे जाना। साथ ही टमाटर के पेड़ को तार से बांधा। उनकी खेती के बारे में जानकारी की। 

विज्ञापन


क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से सालभर से चल रहे विवादों के बीच गुरुवार को मतदान के दिन ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंचकर हसीन जहां ने सबको चौंका दिया। हसीन कोलकाता से सीधे गांव में बने पोलिंग सेंटर पर पहुंचीं और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। अपना मतदान किया। पिछले तीन दिन से वह अमरोहा में ही हैं। लेकिन अपनी ससुराल नहीं गईं। शनिवार को हसीन जहां गांव मूढ़ा इम्मा में अरमान के टमाटर के खेत पर पहुंची। खेत पर काम कर रही महिलाओं से टमाटर की खेती के अनुभव जाने। यही नहीं टमाटर के पेड़ को तार बांधकर अनुभव लिया। बताया जाता है कि वह शमी के फार्म हाउस पर भी गई थीं। फिलहाल शमी को लेकर वह कोई बातचीत नहीं कर रही हैं। 

..तो फिर हमारा रिश्ता जिंदा हो जाएगा
हसीन जहां से अमर उजाला ने शमी के रिश्ते के भविष्य के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर शमी में इंसानियत जाग गई, उसके इर्द-गिर्द गंदे लोग क्रिमिनल लोग घूम रहे हैं, वह दूर हो गए, अगर अल्लाह ताला ने उसे अच्छी सोच अता फरमा दी तो फिर हमारा रिश्ता जिंदा हो जाएगा। इससे पूर्व हसीन ने शमी पर गंदगी करने और उसके परिवार पर अपनी इज्जत पर हाथ डालने का संगीन आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि उसने शमी के खिलाफ जो मुकदमा किया है शमी उसमें तारीख-पे-तारीख डलवाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इससे उसको कोई फायदा नहीं होगा। उसे यकीन है कि उसे इंसाफ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें