फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया अमरोहा का छोरा: सर, इंशा अल्लाह वर्ल्डकप ट्रॉपी हमारी होगी, उत्साहित शमी ने बचपन के कोच से फोन पर की बात

Thu, 16 Nov 2023 02:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Mohammed Shami:भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फोन पर बचपन के कोच मुरादाबाद निवासी बदरुद्दीन सिद्दीकी से भी बात की। उन्होंने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप भारत में ही रहेगा। कोच ने भी मैच के लिए दुआ की। शमी व भाई हसीब के बीच भी लगातार इस मुद्दे पर बातचीत होती रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में जीत का जश्न मनाते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी का कमाल एक बार फिर दुनिया ने देखा। शमी के विकेटों का सत्ता लगाने के बाद मुरादाबाद मंडल के खेल प्रेमियों ने तीन दिन बाद फिर दिवाली मनाई। बुधवार को पूरे दिन शहर में क्रिकेट प्रेमी विश्वकप सेमीफाइनल के खुमार में खोए रहे। दिन में लोगों ने भारतीय बल्लेबाजों की पारियों का लुत्फ उठाया तो रात में शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।

 

शमी वनडे क्रिकेट के एक मैच में सात विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने छह विकेट चटकाए थे। शमी का यह प्रदर्शन तब रहा, जबकि उनके कई रिश्तेदार अपने परिवार के साथ मैच देखने मुंबई पहुंचे थे। मैच से एक दिन पहले शमी ने फोन पर अपने बचपन के कोच मुरादाबाद निवासी बदरुद्दीन सिद्दीकी से भी बात की थी।

विज्ञापन


शमी के शब्द थे कि सर, इंशा अल्लाह इस बार वर्ल्ड कप भारत में ही रहेगा। कोच ने भी मैच के लिए दुआ की। वहीं शमी व भाई हसीब के बीच लगातार इस मुद्दे पर बातचीत होती रही है। शमी ने भाई से कहा कि मेरे जेहन में यही बात रहती है कि पता नहीं कौन सा मैच विश्वकप का आखिरी हो। यही सोचकर अपना शत प्रतिशत देता हूं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद शमी ने टीवी पर भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि बुमराह और सिराज का साथ मिलने से चीजें आसान लगने लगती हैं। अभ्यास के बाद भी तीनों गेंदबाज काफी समय साथ बिताते हैं।
विज्ञापन


 

रिवर्स स्विंग को मजबूत बनाने पर पसीना बहा रहे हैं शमी

शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब का कहना है कि शमी प्रैक्टिस के दौरान रिवर्स स्विंग पर मेहनत कर रहे हैं। वह कई बार देर रात तक जागते रहते हैं और फिर सुबह जल्दी उठकर अभ्यास करते हैं। गीली गेंद से लगातार विकेट निकालने के लिए पसीना बहा रहे हैं। भाई से बातचीत में शमी ने बताया कि इन दिनों एक अलग ही जुनून मन में है।

शायद ये कॅरियर के सबसे बेहतरीन दिन हैं। विश्वकप के तुरंत बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। इसे लेकर वह अभी से अभ्यासरत हैं।

विज्ञापन

शमी से खास प्रदर्शन की सबको थी उम्मीद

शहर के बाजारों के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में टीवी पर लाइव मैच का आनंद लोगों ने लिया। राहगीर रुक कर कुछ पल के लिए मैच देख रहे थे। पहली पारी खत्म होने के बाद सराफा बाजार में लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि देखना आज शमी कुछ खास करेगा। और वही हुआ, जब शमी ने सात विकेट झटके तो लोग बोले कि हमें पता था कि शमी छा जाएगा।

मैच देख रहे हिमांशु श्रीवास्तव, गगन सिंह, पिंटू पाल आदि दर्शकों का कहना था कि इस साल भारत का एक नया रिकार्ड होगा, जो एक मैच हारे बिना फाइनल तक पहुंचेगा और जीतेगा भी। सराफा बाजार में एक दर्शक दुकानदार से शमी के पांच विकेटों की शर्त लगाने लगा। इस पर दुकानदार ने हंस कर बात टाल दी और टीवी पर नजरे गढ़ा लीं।
 
मेरी उम्र 50 साल है। मैं मैच का बचपन से शौकीन हूं। इस साल विश्वकप के सारे मैच देखे हैं। ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया खेलेगी तो ही मैच देखेंगे लेकिन मुझे विश्वास है कि विश्वकप ट्रॉफी इस बार इंडिया ही लाएगी। - नरेंद्र कुमार, स्पोर्ट्स कारोबारी

टीम इंडिया ही विश्वकप फाइनल जीतेगी। हमारी टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी बाकी टीमों के मुकाबले बहुत मजबूत लग रही है। जिस क्रम में इंडिया के गेंदबाज प्रर्दशन कर रहे हैं। उससे लगता है सेमी फाइनल ही नहीं फाइनल भी जीत जाएंगे। - विकास, बुध बाजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें