फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में ब्रजेश पाठक: 'कांग्रेस ने आतंकियों को बिरयानी खिलाई, मोदी सरकार घर में घुसकर मारती है'

Mon, 25 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई कर रही है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बताते हुए कहा कि 2014 के बाद देश और यूपी में तेजी से विकास हुआ है।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की सरकार आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने का काम करती थी। मोदी सरकार आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का काम करती है। मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिया है। दुनिया के सबसे बड़े दल भाजपा का नेतृत्व सामान्य कार्यकर्ता भी कर सकता है।

यह बातें रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद में भाजपा महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत ने 2019 के पुलवामा हमले का करारा जवाब बालाकोट एयरस्ट्राइक के रूप में दिया था। पहलगाम में नागरिकों व पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
सीमा पार स्थित आतंकवादियों के कई ठिकानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करने के लिए मेक इन इंडिया के तहत तेजस लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस मिसाइलें और अग्नि-5 जैसे स्वदेशी हथियार सेना में शामिल किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। 2014 से पूर्व देश में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमीरी और गरीबी की खाई पटती जा रही है। आज यूपी में हवाई अड्डों की बात की जाए या सरकारी विश्वविद्यालय की, सभी में प्रदेश अग्रणी है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला वर्ग प्रभारी डाॅ. विकास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का जो वृहद स्वरूप देखने को मिल रहा है, वह पांच पीढ़ियों कि तपस्या का प्रतिफल है।

4 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। समापन सत्र का संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, महानगर प्रभारी मोहनलाल सैनी, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह समेत निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, शमी भटनागर, अमित शर्मा, अल्पना रितेश गुप्ता, संतोष सिंह, दीपक गोयल, डाॅ. विशेष गुप्ता, सुरेंद्र बिश्नोई आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
... पहले अंजान आदमी को कोई बुलाता नहीं था, क्यों अंजान जी
महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोग दिल्ली के पास रहते हैं। 2017 से पहले जब आप जाते थे और बताते थे कि यूपी से आए हैं तो अंजान लोगों को कोई अपने घर नहीं बुलाता था। इस बात को कहने के साथ डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी गोपाल अंजान की ओर रुख कर पूछा-क्यों अंजान जी...। डिप्टी सीएम के इस अंदाज से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच से जोर का ठहाका लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
... महापाैर जी कहां फोन में व्यस्त हो गए
डिप्टी सीएम ने ओडीओपी का हवाला देकर अमरोहा की ढोलक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई कितना भी बड़ा आदमी बन जाए बिना ढोलक के कोई शादी नहीं होती है। क्यों रितेश बाबू, अभी इनके यहां बेटी की शादी में ढोलक बजी थी, क्यों महापाैर जी। विधायक (रितेश गुप्ता) और महापौर (विनोद अग्रवाल) की ओर मुखातिब होकर डिप्टी सीएम ने जब यह बोला तो विनोद अग्रवाल फोन पर व्यस्त थे। तपाक से डिप्टी सीएम ने कहा...महापाैर जी कहां फोन पर व्यस्त हो गए। सुन नहीं रहे हैं बैठक में क्या हो रहा है। इसपर भी हर कोई हंस पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें