फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छत पर रखा सिलिंडर गर्मी से फटा, 100 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े, दीवारों में दरारें; ब्लास्ट का एक कारण ये भी

Sun, 24 May 2026 10:41 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में गर्मी की तपिश से मकान की तीसरी मंजिल की छत पर रखा गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर के टुकड़े 100 मीटर दूर जा गिरे। आस-पड़ोस के कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। तेज धमाके और धुआं से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
1 of 10
भीषण गर्मी में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद शहर की बेहद घनी आबादी वाले लालबाग में शनिवार की दोपहर मकान की तीसरी मंजिल की छत पर रखा गैस सिलिंडर गर्मी के चलते फट गया। उस वक्त पारा 40 डिग्री के पार था और पास में लगी एसी की आउटडोर यूनिट की तपिश सिलिंडर झेल नहीं पाया। सिलिंडर के टुकड़े 100 मीटर दूर तक जाकर गिरे। आस-पड़ोस के कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। तेज धमाके और धुआं होने से लोग सहम गए।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग कहारों वाले मंदिर के पास गली नंबर एक में मो. इमरान का तीन मंजिला मकान है। मो. इमरान का डिश केबल का काम करते हैं। शुक्रवार की रात उनके घर मेहमान आए थे। गर्मी होने के कारण मेहमानों के लिए मकान की छत पर खाना बनाया गया था। 


 
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में सिलिंडर ब्लास्ट की जानकारी देते पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाना खाने के बाद मेहमान अपने घर चले गए थे और मो. इमरान के परिजन छत पर ही गैस सिलिंडर व अन्य सामान छोड़कर सो गए थे। जिस जगह सिलिंडर रखा था, उसके पास ही एसी की आउटडोर यूनिट लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 10
धमाके में टूट गई दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े
मो. इमरान और उनके परिजनों का कहना है कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे भीषण गर्मी और एसी की आउटडोर यूनिट की तपिश के कारण गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। दीवार तोड़ते हुए सिलिंडर के टुकड़े दूसरे मकानों की छतों तक पहुंच गए। करीब 100 मीटर दूर तक टुकड़े गिरे और ईंटें हवा में उछल गईं।

 

4 of 10
तेज था धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिलिंडर के टुकड़े से पड़ोसी दीपक दिवाकर के मकान की छत पर रखी पानी की टंकी फट गई। दूसरे पड़ोसी कलुआ के मकान की छत पर भी टुकड़े गिरे। गौरव दिवाकर, रितिक के मकान में दरारें पड़ गईं। 
विज्ञापन

5 of 10
धमाके से खिड़कियों के शीशे टूट गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनीमत रही कि उस वक्त गर्मी होने के कारण छतों और गलियों में लोग मौजूद नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो वह नजारा देखकर सहम गए।
विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद में धमाके से टूटी दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि गैस सिलिंडर छत पर रखा था। बराबर में एसी की आउटडोर यूनिट लगी थी। धूप और यूनिट की तपिश से सिलिंडर फटने की बात सामने आई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
दीवार में आई दरार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक और गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे कर्मचारी
सीएफओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ था वहां गाड़ी पहुंचना मुश्किल था। इसलिए वहां एक बाइक भी भेजी गई थी। हालांकि ब्लास्ट होने से आग नहीं लगी थी। टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर वापस आ गई।

 

8 of 10
धमाके से हुआ नुकसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर तक तो समझ नहीं पाए कि हुआ क्या
छत पर रखे सिलिंडर में अचानक हुए ब्लास्ट के बाद कुछ देर तो लोग समझ नहीं पाए हुआ क्या। लाल बाग में रहने वाले गौरव, दीपक और राजेश, मो. फुरकान का कहना है कि तेज गर्मी के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक धमाका हो गया। धमाका छत पर हुआ था। जिस कारण कुछ समझ नहीं आया। छतों पर ईंट और सिलिंडर के टुकड़े पड़े थे।
 

9 of 10
एसी का पाट्स भी टूटकर गिर गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत पर धमाका होने से अलर्ट हुआ खुफिया विभाग
मुगलपुरा क्षेत्र में एक मकान की छत पर धमाका होने से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की सूचनाएं चलने लगीं। जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। पुलिस और एलआईयू की टीम ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की और लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद साफ हुआ कि सिलिंडर में धमाका हुआ था।

 
विज्ञापन

10 of 10
दीवार में हो गया छेद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्मी में बरतें सावधानी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर को हमेशा ठंडी, हवादार और छायादार जगह पर सीधा करके रखें। सिलिंडर को धूप, गर्मी देने वाले उपकरणों के पास न रखें। यदि रात में छत या खुले जगह पर गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो धूप आने से पहले उसे वहां से हटा लें। हीट ज्यादा होने से सिलिंडर में धमाका हो सकता है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें