फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला में छात्रा से मोबाइल छीना, 13 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ा कर भाग गए। पुलिस ने इस घटना में 13 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी निवासी अतुल्या योगी टीएमयू में छात्रा है। उसने मझोला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह 24 दिसंबर की शाम करीब चार बजे टीएमयू से अपने घर जा रही थी। वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही जा रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए और झपट्टा मारकर छात्रा से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ा कर शहर की ओर भाग गए। पीड़िता ने सोसायटी के गेट पर पहुंचकर गार्ड को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन तब बदमाश दूर निकल चुके थे। इस घटना में पुलिस ने 13 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें