फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चार दिन में दो बार खंडित की डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादबाद)। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौर्य नगर में मंगलवार की रात डाॅ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई। बुधवार की सुबह लोगों ने प्रतिमा खंडित देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मानसिक रूप से कमजोर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा नगर के मौर्य नगर स्थित पार्क में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। चार दिन पहले प्रतिमा खंडित कर दी गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर लोग मौके पर जुट गए और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराकर दूसरी प्रतिमा लगा दी थी। मंगलवार की रात नई प्रतिमा खंडित कर दी गई। बुधवार की सुबह मौर्य नगर निवासी संजीव कुमार पार्क में पहुंच गए और उन्होंने देखा कि प्रतिमा फिर से खंडित कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। मानसिक रूप से कमजोर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराने के बाद उपचार के लिए आगरा अस्पताल भिजवा दिया गया है। दूसरी प्रतिमा लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें