फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने लूटवाया था कंपाउंडर,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कंपाउंडर से लूट करने वाले आरोपी बदमाशों को पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। आरोपी बदमाश अमित ने प्रेमिका को गिफ्ट देेने के लिए अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अमित और कंपाउंडर के बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव इस्लाम नगर काफियाबाद निवासी सुशील कुमार से तीस जून की रात चट्टा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। घटना के समय कंपाउंडर अपने साथी विकास के साथ मुरादाबाद से घर लौट रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमित निवासी गौहरपुर, ठाकुरद्वारा निवासी हाशिम और सिविल लाइंस के आजादनगर निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया वह अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देना चाहता था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। तब उसने कंपाउंडर सुशील से लूटपाट करने की योजना बनाई। सुशील से उसकी रंजिश चल रही थी। सुशील भी उसकी प्रेमिका से बातचीत करता था। इसी रंजिश में सुशील ने उसकी पिटाई कराई थी। उसने हाशिम और वसीम के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी बदमाशों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें