फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी के पीआरओ और बड़े बाबू भी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona in india - फोटो : PTI
विज्ञापन

पांच दिन पहले तबियत खराब होने पर अवकाश लेकर घर गए थे
विज्ञापन

मुरादाबाद में एडीएम हैं एडीजी के पीआरओ की पत्नी

बरेली। एसएसपी और डीआईजी दफ्तर कोरोना संक्रमण के चलते सील हो चुके थे पर एडीजी दफ्तर इससे बचा हुआ था। अब यहां भी वायरस पहुंच गया है। एडीजी के पीआरओ और बड़े बाबू पांच दिन पहले अवकाश लेकर अपने घर मुरादाबाद गए थे। दोनों को वहीं पर कोरोना के सामान्य लक्षण मिलने के बाद भर्ती कर लिया गया है। जांच में दोनों कोरोना संक्रमित निकले हैं। एडीजी के पीआरओ/ इंस्पेक्टर की पत्नी मुरादाबाद में एडीएम के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

एसएसपी और डीआईजी आफिस के स्टाफ में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब एडीजी जोन अवनीश चंद्र का दफ्तर भी कोरोना संक्रमण की जद में आ गया है। एडीजी के पीआरओ और अकाउंट सेक्शन संभालने वाले बड़े बाबू कोरोना संक्रमित निकले हैं। दोनों को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। इसमें दवा से लाभ नहीं मिला तो पांच दिन पहले दोनों अवकाश लेकर अपने घर मुरादाबाद चले गए थे। इन लोगों ने बरेली में भी कोरोना सैंपल कराया था पर यहां की अपडेट लिस्ट सोमवार देर रात तक जारी नहीं हुई थी। एडीजी अविनाश चंद्र ने जानकारी दी कि दोनों ने मुरादाबाद में ही कोरोना टेस्ट कराया। दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले हैं लेकिन ए सिम्टोमेटिक की श्रेणी में हैं। एडीजी के मुताबिक दोनों मुरादाबाद में ही कोविड अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की हालत में सुधार है।

ऑफिस सील करने की जरूरत नहीं

अधिकारियों का कहना है कि एडीजी दफ्तर को समय समय पर सैनिटाइज किया जाता है। रविवार को भी वहां अभियान चलाया गया। यह दोनों लोग करीब पांच दिन से दफ्तर नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसलिए यहां फिलहाल सील करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही। अब और सावधानी से लोगों को प्रवेश देकर शिकायतें निस्तारित कराई जाएंगी। हालांकि अब यहां अधिकारियों व स्टाफ की कोरोना जांच कराई जाएगी। हालांकि पॉजिटिव निकले दोनों पुलिस कर्मी बुखार की शिकायत के बाद भी जोन आफिस में आते रहे थे। पांच दिन पहले ही दोनों मुरादाबाद में अपने घर गए हैं। ऐसे में जोन आफिस के पुलिस कर्मियों में भी दहशत की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें