वायरल वीडियो में भीड़ एक युवक को पकड़े हुए है और बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस युवक ने काफी बाईकें चोरी की होंगी। वीडियो में भीड़ युवक को निर्वस्त्र कर देती है और मारपीट करती दिखाई दे रही है।
संभल में बाइक चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी युवक को निर्वस्त्र कर दिया गया और भीड़ बेरहमी से पिटाई करती रही। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को मारपीट करने से रोका।
विज्ञापन
साथ ही युवक को निर्वस्त्र हालत में दौड़ा दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को वायरल हुआ वीडियो हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन इलाके का है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार का है। वायरल वीडियो में भीड़ एक युवक को पकड़े हुए है और बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस युवक ने काफी बाईकें चोरी की होंगी।
विज्ञापन
वीडियो में भीड़ युवक को निर्वस्त्र कर देती है और मारपीट करती दिखाई दे रही है। कुछ लोग पेड़ से बांधकर पिटाई करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन इसी दौरान कुछ लोग आते हैं और मारपीट करने से रोक देते हैं। साथ ही चोरी के शक में पकड़े गए युवक को निर्वस्त्र हालत में दौड़ा दिया जाता है।
इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।