मुरादाबाद। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए भाजपा एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त आगे आएं हैं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बीस लाख रुपये दिए हैं। एमएलसी ने निधि से धन अवमुक्त करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे कोविड अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। ऐसे हालात में मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने पहल की है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन को पत्र भेजकर अपनी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) वर्ष 2020-21 से कोरोना वायरस (दूसरा चरण) के उपचार के लिए मुरादाबाद जिले की चिकित्सा व्यवस्था के खातिर बीस लाख रुपये अवयुक्त करने कहा है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।