फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने ग्राम पंचायत मलकपुर के गजेटियर का किया विमोचन

Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार को कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलकपुर में ग्राम चौपाल हुई जिसमेें विधायक रामवीर सिंह ग्राम पंचायत मलकपुर का गजेटियर का विमोचन किया। चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। विधायक बोले, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। विधायक ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं और आधुनिक कृषि संसाधनों का लाभ मिल रहा है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने प्रदेश में बेहतर हुई कानून-व्यवस्था पर कहा कि इससे आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और विकास कार्यों को गति मिली है। चौपाल में प्रभारी बीडीओ सैयद कमर अब्बास, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, रंजीत सिंह, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, प्रशासक जहांगीर, सचिव फिरोज आलम समेत अनेक विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें