समाजवादी पार्टी के स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पुलिस प्रशासन पर असंवैधानिक तरीके से बिना सर्च वारंट के जौहर यूनिवर्सिटी की तलाशी लेने का आरोप लगाया।
उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को आंदोलन के बाद विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद को सौंपा। छात्र-छात्राओं एवं यूनिवर्सिटी के स्टाफ को बंधक बनाकर असंवैधानिक कार्य करने पर कार्रवाई की मांग की गई।
जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी कुछ लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। विधायक अब्दुल्ला आजम सहित लगभग 85 लोगों को डिटेन किया गया था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। विधायक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, उनसे ज्ञापन भी ले लिया गया- आंजनेय कुमार सिंह जिलाधिकारी