फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिशन शक्ति से टूटने से बचा परिवार, अब साथ रहेंगे दंपती

Wed, 11 Mar 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत भगतपुर पुलिस ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी, काउंसलिंग के बाद फिर से साथ रहने को तैयार हो गए और राजी-खुशी अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला डिलारी क्षेत्र निवासी अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत पत्र दिया था। शिकायत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम से उपनिरीक्षक रामगोपाल वर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और उन्हें परिवार व बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए समझाया।
विज्ञापन

पुलिस की मध्यस्थता के बाद पति पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो गए। दोनों पक्षों ने सम्मानित लोगों की मौजूदगी में समझौता कर लिया। पति ने पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने तथा उन्हें अपने साथ सम्मानपूर्वक रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समझौते के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से एक साथ अपने घर लौट गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें