फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक बना हैवान: घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, दोस्त बाहर देता रहा पहरा... यहीं खत्म नहीं हुई दरिंदगी

Wed, 04 Oct 2023 06:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

शिकायत पर आरोपी इकराम और उसके दोस्त शाहरुख के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी, षड्यंत्र और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों की गैर मौजूदगी में मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो बना ली और बाद में ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो दिन पहले भी घर में घुसकर दुष्कर्म किया। जबकि आरोपी का दोस्त घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। बीमारी के चलते किसान कई महीने तक अस्पताल में भर्ती रहा। जिसके चलते परिजन अस्पताल में रहते थे। परिजनों की गैर मौजूदगी में मोहल्ले के ही युवक ने किसान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो बना ली। बाद में ब्लैकमेल करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो अक्तूबर को किसान अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। इस दौरान बच्चे घर पर थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी का दोस्त घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बड़ी बहन मौके पर आ गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही किसान और उसकी पत्नी घर वापस आ गए। इस दौरान पीड़िता ने आपबीती बताई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी इकराम और उसके दोस्त शाहरुख के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी, षड्यंत्र और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें