मुरादाबाद। कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि मैनाठेर थानाक्षेत्र के असालतनगर निवासी युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। युवती ने जब भी शादी के लिए कहा। आरोपी टाल मटोल करने लगता था। आरोप है कि आरोपी ने कई साल तक युवती का शोषण किया। युवती का कहना है कि अब आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि अगर उसने शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कुंदरकी थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिया है।